{"_id":"643104c3e45bc8d73b05ba89","slug":"temple-vandalism-anarchists-target-chaura-mata-temple-in-varanasi-angry-people-block-it-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में तोड़फोड: अराजकतत्वों ने वाराणसी के चौरा माता मंदिर को बनाया निशाना, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में तोड़फोड: अराजकतत्वों ने वाराणसी के चौरा माता मंदिर को बनाया निशाना, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Sat, 08 Apr 2023 11:38 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:38 AM IST
सार
वाराणसी के चौरा माता मंदिर में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर के अंदर स्थापित चौरा माता और सरस्वती देवी की मूर्ति खंडित कर दी गई।
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने वाराणसी के चौरा माता मंदिर को बनाया निशाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में लंका थाने से चंद कदम की दूरी पर नगवा चौकी मार्ग पर स्थित चौरा माता मंदिर में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर के अंदर स्थापित चौरा माता और सरस्वती देवी की मूर्ति खंडित कर दी गई। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार की सुबह लंका से नगवा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकाला, मुकदमा दर्ज करने की मांग,क्या है मामला
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना था कि मंदिर में जानबूझकर तोड़फोड़ की गई है। मौके पर पहुंचे नगवा वार्ड के पार्षद रवींद्र सिंह ने लंका थाने की पुलिस को तहरीर देकर मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम लगाए हुए लोगों को लंका थाने की पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही, अराजकतत्वों को जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन