फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager girl molested by boy accuse in chandauli and mau police custody

चंदौली व मऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह किशोरों पर दरिंदगी का आरोप

Tue, 17 Aug 2021 09:46 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली / मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली / मऊ Published by: हरि User Updated Tue, 17 Aug 2021 09:46 PM IST
सार

चंदौली में छत पर सो रही किशोरी को कमरे में बंद कर दो किशोरों ने दरिंदगी की। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं मऊ में चार किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों पर ही मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Teenager girl molested by boy accuse in chandauli and mau police custody
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली और मऊ में किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चंदौली में दो किशोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं मऊ में चार किशोरों पर पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


घटना के अनुसार, चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार रात किशोरी के साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। तहरीर में पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि किशोरी सोमवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य नीचे कमरे में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह जब पिता किशोरी को जगाने गए तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। खोजबीन शुरू की गई तो पड़ोस के एक कमरे से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया तो किशोरी के साथ दो किशोर मिले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मऊ के घोसी कोतवाली के एक गांव में सोमवार रात चार किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने दो के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। तहरीर के अनुसार, किशोरी को एक किशोर ने सोमवार रात साढ़े 10 बजे मोबाइल पर फोन कर बुलाया। वह बताए स्थान पर गई तो फोन करने वाला किशोर वहां नहीं मिला। वह लौटने लगी, तभी एक अन्य किशोर आ गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच तीन और किशोर वहां गए।

आरोप है कि सभी ने दुष्कर्म किया। बाद में वे धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी ने घर पहुंच कर मां को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को मां बेटी को लेकर घोसी कोतवाली पहुंची और चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दो किशोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed