फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teenager gilr dead body found after Instagram post police baffled by mysterious case

UP: 3 जून उसकी...6 जून को मेरी मौत, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद किशोरी का शव मिला; रहस्यमयी मामले में पुलिस उलझी

Sat, 06 Jun 2026 08:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 08:39 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित कोटा ग्राम पंचायत में एक किशोरी का शव घर के बाहरी हिस्से में टीन शेड के पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
teenager gilr dead body found after Instagram post police baffled by mysterious case
किशोरी की माैत के बाद पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के एक टोला में किशोरी (14) का शव घर के बाहर टीन शेड में लगे लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौत से कुछ घंटे पहले उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई पोस्ट में छह जून को मौत की तारीख का जिक्र था। 

विज्ञापन




इस पोस्ट में जिस लड़के के साथ छात्रा की फोटो थी, उसकी मौत भी तीन जून को होना बताया जा रहा है। पोस्ट के साथ यह भोजपुरी गाना भी था, यदि न मिलन ई जहान में होई त अबकी मिलन आसमान में होई...। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक, शुक्रवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर गलियारे में सोया था। रात लगभग तीन बजे नींद खुली तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद वह दोबारा सो गया। सुबह करीब साढ़े 4 बजे पड़ोसियों के शोर गुल मचाने पर नींद खुली तो देखा कि घर के बाहर बने टीन शेड में लगी पाइप के सहारे नायलान की रस्सी से बने फंदे पर बेटी (14) झूल रही थी। आनन-फानन रस्सी काटकर उसे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किशोरी के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक किशोरी इंस्टाग्राम चलाती थी। इसे लेकर उसे डांट भी लगाई गई थी। पुलिस ने किशोरी के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू की तो उस पर कुछ घंटे पहले की एक पोस्ट मिली, जिसमें किशोरी की तस्वीर एक लड़के के साथ थी। लड़के की तीन जून को मौत की बात लिखी थी, जबकि उसके नीचे किशोरी की फोटो के साथ छह जून को मरने का उल्लेख था। 

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में भी यह बताया गया था कि उनकी मौत के बाद वह उदास हो चुकी है। पड़ोसियों के मुताबिक किशोरी कुछ दिन से गुमसुम जरुर थी, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं थी। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इसी साल पास की थी आठवीं की परीक्षा
किशोरी चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उससे बड़ा एक भाई और एक बहन हैं, जबकि सबसे छोटा एक भाई है। किशोरी ने इसी साल आठवीं की परीक्षा पास की थी। सोशल मीडिया में वह काफी सक्रिय थी। उसके इस कदम से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed