फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager condition critical due to lizard bite district Hospital Mirzapur Referred

मिर्जापुर: छिपकली काटने से किशोर की हालत बिगड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर

Sat, 17 Oct 2020 01:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 17 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager condition critical due to lizard bite district Hospital Mirzapur Referred
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती राम सागर। - फोटो : सोशल मीडिया।

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के कोटार गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक किशोर के पैर में छिपकली काट ली। इसके बाद उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने के बाद चिकित्सक ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


 कोटार गांव निवासी हरिशंकर का चौदह बर्षीय बेटा राम सागर खाना खाकर घर में चारपाई पर लेटा था उसी समय बाएं पैर में छिपकली ने काट लिया। पैर में छिपकली काटने की जानकारी किशोर ने परिजनों को बताई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोर को दवा पिलाई। दवा पिलाने के कुछ देर बाद किशोर की हालत सामान्य होने लगी। दवा से आराम देख परिवार के लोग घर लेकर चले गए।
विज्ञापन



 इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से किशोर की हालत बिगड़ने से अचेतावस्था में पहुंच गया तो परिजनों ने उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डा. रीना सिंह ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed