{"_id":"5f8994258ebc3e9bf6236ddb","slug":"teenager-condition-critical-due-to-lizard-bite-district-hospital-mirzapur-referred","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: छिपकली काटने से किशोर की हालत बिगड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: छिपकली काटने से किशोर की हालत बिगड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर
Sat, 17 Oct 2020 01:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती राम सागर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के कोटार गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक किशोर के पैर में छिपकली काट ली। इसके बाद उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने के बाद चिकित्सक ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोटार गांव निवासी हरिशंकर का चौदह बर्षीय बेटा राम सागर खाना खाकर घर में चारपाई पर लेटा था उसी समय बाएं पैर में छिपकली ने काट लिया। पैर में छिपकली काटने की जानकारी किशोर ने परिजनों को बताई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोर को दवा पिलाई। दवा पिलाने के कुछ देर बाद किशोर की हालत सामान्य होने लगी। दवा से आराम देख परिवार के लोग घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से किशोर की हालत बिगड़ने से अचेतावस्था में पहुंच गया तो परिजनों ने उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डा. रीना सिंह ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन