फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teen talaq case in varanasi woman sued husband including five people

Varanasi: मुकदमा वापस न लेने पर तीन बार तलाक कह कर की मारपीट, पति समेत कई के खिलाफ मुकदमा

Sat, 18 Mar 2023 07:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

वाराणसी के राजाबाजार, नदेसर की रहने वाली महिला ने पति पर मारपीट और तीन बार तलाक कहने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पति, सास-ससुर, देवर और जेठ पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
teen talaq case in varanasi woman sued husband including five people
पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के राजाबाजार, नदेसर की रहने वाली महिला ने पति पर मारपीट और तीन बार तलाक कहने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पति, सास-ससुर, देवर और जेठ पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। अपर पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) के निर्देश पर कैंट थाने में महिला के पति सहित पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राजाबाजार, नदेसर की रहने वाली सना परवीन के अनुसार, उनकी शादी इंग्लिशिया लाइन निवासी सैयद इमरान के साथ हुई थी। ससुराल वालों की दहेज की मांग से आजिज आकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करा रखा है। मुकदमे को वापस लेने के लिए पति सैयद इमरान, ससुर सैयद फैज अली, सास आयशा खातून, जेठ सैयद दवीर अली और देवर साहिल लगातार फोन कर धमकी देते हैं।

विज्ञापन

मायके में दोस्तों के साथ पति ने बोला हमला

सना ने बताया कि बीते 28 फरवरी को सैयद इमरान उनके मायके आया और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाते हुए गालीगलौज कर तीन बार तलाक बोला। इस घटना की सूचना कैंट थाने पर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 14 मार्च को इमरान अपने दोस्तों के साथ उनके मायके फिर आया। इमरान ने मुकदमा वापस लेने को लेकर एक बार फिर धमकाते हुए गालीगलौज की और तीन बार तलाक कहा। उनकी मां और बहन ने विरोध किया तो इमरान और उसके दोस्तों ने तीनों की पिटाई की। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शादी के दो साल बाद पति की मौत हुई, छीन लिए रुपये और गहने

शादी के दो साल बाद पति की मौत हो गई तो विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता के पास मौजूद 10 लाख रुपये और आभूषण भी छीन लिया गया। प्रकरण को लेकर घुघरानी गली की रहने वाली प्रियांका घोष की तहरीर के आधार पर चौक थाने में उनके ससुर सुशांत घोष, सास रिंकी घोष, मामा ससुर गौतम घोष, साघन घोष और मुकुल घोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रियांका घोस के अनुसार, 14 फरवरी 2021 को उनकी शादी सौरभ घोष के साथ हुई थी। बीमारी के कारण 23 फरवरी 2023 को सौरभ की मौत हो गई। प्रियांका ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसे वह अपनी नियति मान कर ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच उनके मामा ससुर गौतम घोष कोलकाता से आए। उन्होंने सास-ससुर को उनके खिलाफ कर दिया।

इसके बाद उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके पास मौजूद 10 लाख रुपये और गहने छीन लिए गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed