फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teen boy died during looted kite in jaunpur up

यूपी: पांच रुपये की पतंग लूटना किशोर को पड़ा भारी, गंवाई जान 

Tue, 05 Jan 2021 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
teen boy died during looted kite in jaunpur up
मृतक किशोर, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में पांच रुपये की पतंग के चक्कर में किशोर की जान चली गई। वह पेड़ में फंसी पतंग को छत पर चढ़कर डंडे से उतार रहा था, इसी दौरान छत से गिर पड़ा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पिंडरा गांव में निवासी संजय मौर्य के छत से सटे पेड़ पर सोमवार को एक पतंग आकर फंस गई। पेड़ पर फंसी पतंग को देख संजय मौर्य का पुत्र अमन(14) छत पर चढ़कर डंडे के सहारे पेड़ में फंसी पतंग उतारने लगा। पतंग उतारते समय अमन छत से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन



उसे सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। आनन फानन में परिजन उसे जौनपुर मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह अमन की मौत हो गई। मौत की खबर में पूरे गांव में मातम छा गया। अमन को तीन बहन और एक भाई हैं। मां बबिता रो-रो कर बेसुध हो जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed