फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher working on fake degree sacked, fake degree turned out in investigation on complaint

फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त, शिकायत पर हुई जांच में फर्जी निकली डिग्री

Tue, 31 Dec 2019 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 31 Dec 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher working on fake degree sacked, fake degree turned out in investigation on complaint
फर्जी डिग्री - फोटो : अमर उजाला

फर्जी प्रमाण पत्रों पर शिक्षक की नौकरी कर रहे जालसाज को बीएसए ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया है। उसके बीए और बीएड के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को फर्जी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराने और अब तक लिए गए वेतन की रिकवरी का भी आदेश दिया है। आरोपी शिक्षक सुजानगंज ब्लाक के कपूरपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। डीएम तक पहुंची शिकायत पर जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 

सुजानपुर ब्लाक के भाऊपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव का चयन मार्च 2010 में आजमगढ़ जिले में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ था। उसकी पहली तैनाती आजमगढ़ के अहिरौला ब्लाक के खालिसपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई। अक्तूबर 2016 में अंतर जनपदीय तबादला नीति के तहत उसने जौनपुर में ट्रांसफर करा लिया। यहां उसकी नियुक्ति पहले सुईथाकला ब्लाक के जुनेदपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई।

विज्ञापन


बाद में पारस्परिक तबादले के जरिए वह गृह ब्लाक सुजानगंज के कापूरपुर विद्यालय में तैनाती पा गया। बीते 27 सितंबर को मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कांधापुर निवासी उमाशंकर यादव ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए सुनील कुमार के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर सत्यापन कराया गया तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट से जारी वर्ष 2007 की बीए और 2008 की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई। विवि के उप कुलसचिव के पत्र से फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त एवं लेखाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सहायक अध्यापक सुनील कुमार को बर्खास्त कर दिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी रमा पांडेय को दिया है। वेतन के तौर पर ली गई धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed