वाराणसी: चोरी के मामले की पूछताछ के लिए 8 छात्रों को लेकर बाहर चली गई शिक्षिका, बीएसए ने दिया जांच का आदेश
हेड मास्टर ओमकार मिश्रा के अनुसार शिक्षिका आरती पांडेय का विगत दिनों विद्यालय परिसर से पर्स गायब हो गया था। उसमें मोबाइल व कुछ जेवर थे। शिक्षिका द्वारा बताया गया कि सात सौ रुपये में ऑटो रिजर्व कर किसी बाबा से पूछताछ के लिए चली गई थी।
विस्तार

हेडमास्टर सहित अन्य शिक्षकों के उड़े होश
शिक्षिका ने दोपहर में कक्षा चार के आठ बच्चों से बैग चहारदीवारी के बाहर फेंकवाकर गेट से लेकर कटका स्टेशन के लिए ऑटो से चली गई। इधर छुट्टी होने पर जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो अभिभावक घबराने लगे। अभिभावक विद्यालय पहुंचकर बच्चों के संबंध में पूछताछ शुरू की तो हेडमास्टर सहित अन्य शिक्षकों के होश उड़ गए।
एबीएसए ने की कार्रवाई की संस्तुति
कुछ देर बाद पता चला कि यहां पर शिक्षिका बच्चों को लेकर चोरी के बारे में पूछताछ के लिए किसी बाबा के पास गई है। शिक्षिका शाम को लगभग साढ़े चार बजे जब बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंची तो अभिभावक भड़क उठे।
अभिभावकों ने शिक्षकों समेत शिक्षिका व बच्चों को लेकर थाने पहुंच गए और मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। इस बारे में एबीएसए ने कहा कि यह गंभीर मामला है। शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।