{"_id":"5fca1d0bfa69bb3aa5659207","slug":"teacher-s-election-observer-ias-ajay-kumar-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक आईएएस अजय कुमार की हालत नाजुक, वाराणसी में हो रहा इलाज, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की स्थिति नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक आईएएस अजय कुमार की हालत नाजुक, वाराणसी में हो रहा इलाज, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की स्थिति नही
Fri, 04 Dec 2020 04:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Dec 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
हास्पिटल के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रेक्षक बनकर आए सीनियर आईएएस अजय कुमार सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। मकबूल आलम रोड स्थित शुभम हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक फिलहाल शुभम हॉस्पिटल के साथ-साथ बीएचयू के डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है। अभी जिस तरह के हालात है एयर एंबुलेंस से भेजने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 1998 बैच के सीनियर आईएएस अफसर अजय कुमार को मतगणना के दौरान सुबह 8 बजे कार्डियक अरेस्ट होने के बाद आनन-फानन में शुभम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पहले तो एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया, बाद में उनकी सेहत में कोई सुधार न होता देख, अभी वाराणसी में ही इलाज करने की बात हुई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुभम हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नवीन सिंह से लगातार बातचीत चल रही है। इमरजेंसी में उन्हें सीपीआर देने के साथ ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। फिलहाल जिस तरह की स्थिति है उसमे एयरलिफ्ट नहीं किया जा सकता है। जिला प्रशासन के निर्देशन में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उधर, दोपहर में अजय कुमार की पत्नी भी वाराणसी पहुंच गई है।
विज्ञापन