Varanasi Teacher Murder: पार्किंग के विवाद में ईंट- रॉड से पीटकर शिक्षक की हत्या, एक नामजद सहित तीन पर केस
Varanasi Murder Case: वाराणसी में ईंट और रॉड से पिटाई कर शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। मामले में तीन लोगों के खिलाप मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Crime Latest News: बृज इंक्लेव में केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ. प्रवीण झा की ईंट और रॉड से पिटाई कर बृहस्पतिवार की देर रात हत्या कर दी गई। उनकी उसी अपार्टमेंट में रहने वाले आदर्श सिंह से रात 10 बजे कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी। मामले में डॉ. प्रवीण झा की पत्नी किरण झा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत आदर्श सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कहासुनी के बाद आदर्श और उसके दो सहयोगियों ने प्रवीण की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: हॉकी से पीटकर युवक को बांध में फेंका, मौत से नाराज ग्रामीणों का बवाल; पुलिस के सामने तोड़फोड़
प्रवीण सनबीम भगवानपुर में शिक्षक थे। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के मुताबिक पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पिटाई से मौत की जानकारी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से मिली।
क्या कहते हैं अधिकारी
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि पार्किंग विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आदर्श की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.