फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teacher fell in love with college girl student married after girlfriend attained adulthood now lover teacher arrested in varanasi

वाराणसी: शिक्षक को कॉलेज की छात्रा से हुआ प्रेम, 2019 में दोनों हुए थे फरार, प्रेमिका के बालिग होने पर रचाई शादी, अब प्रेमी शिक्षक गिरफ्तार हुआ

Sun, 29 Aug 2021 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Teacher fell in love with college girl student married after girlfriend attained adulthood now lover teacher arrested in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी की चोलापुर पुलिस के लिए सिर दर्द बनी प्रेमी-प्रेमिका की एक कहानी रविवार को खत्म हो गई। लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग से बालिग हुई प्रेमिका को युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 2019 में चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत नियार बाबतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का कॉलेज के एक शिक्षक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। आरोप है कि इसके बाद दोनों कहीं चले गए। छात्रा के पिता ने इस संबंध में चोलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जाती रही, साथ ही कुर्की की भी कार्रवाई की गई। मामला महिला आयोग तक पहुंच गया। आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तत्कालीन चौकी प्रभारी को हटाते हुए जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद लापता शिक्षक पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अपनी प्रेमिका छात्रा के साथ 2019 में गायब हो गया था। छात्रा की उम्र 18 वर्ष पूरी होने के बाद दोनों ने न्यायालय और मंदिर में शादी की। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीर फेसबुक और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद चर्चा शुरू होने पर पुलिस ने फेसबुक के जरिए युवक को बुलाया।

शिक्षक अपनी प्रेमिका के साथ चोलापुर थाने में पहुंच गया, जहां उसने शादी करने की बात बताई। इसके बाद आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed