{"_id":"62ff6ff87978ad2cdc71aefb","slug":"tea-seller-accuses-lanka-police-officer-of-assault-pleads-with-varanasi-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चाय विक्रेता ने लंका थाने के दारोगा पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चाय विक्रेता ने लंका थाने के दारोगा पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM IST
सार
वाराणसी के लंका स्थित मालवीय चौराहे के समीप चाय की दुकान चलाने वाले युवक ने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से गुहार लगाई है। उसने लंका थाने पर तैनात एक दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी के लंका स्थित मालवीय चौराहे के समीप चाय की दुकान चलाने वाले युवक ने लंका थाने के दरोगा पर मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से उक्त संबंध गुहार लगाई है। शिकायत पत्र में उसने लंका थाने के दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। चाय विक्रेता धर्मेंद्र का आरोप है कि गुरुवार रात मवह अपनी दुकान बंद कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान लंका थाने के एक एसआई पहुंचे और कहा कि इतनी रात में दुकान क्यों खोल रखे हो। जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। इस बीच धर्मेंद्र ने अपना मोबाइल निकाला और खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए विधायक को फोन करने लगा। आरोप है कि इस पर दारोगा ने अपशब्दों की बौछार की और थाने ले जाकर मारपीट भी की। भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद धर्मेंद्र को छोड़ा गया।
विज्ञापन