फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TB free panchayat campaign will start from Varanasi Cholapur block

Varanasi: चोलापुर ब्लॉक से शुरू होगी ‘टीबी मुक्त पंचायत’ की मुहिम, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा अभियान

Mon, 27 Mar 2023 05:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

वाराणसी में पहली बार आयोजित 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' के समापन के बाद अब जिले में ‘टीबी मुक्त पंचायत’ अभियान चलेगा। चोलापुर ब्लॉक से इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन
TB free panchayat campaign will start from Varanasi Cholapur block
विश्व टीबी दिवस पर पीएम मोदी ने किया था टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पहली बार आयोजित 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' के समापन के बाद अब जिले में ‘टीबी मुक्त पंचायत’ अभियान चलेगा। इसकी प्रक्रिया, योजना और रणनीति तेज कर दी गई है। चोलापुर ब्लॉक से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद जल्द ही सभी ब्लॉकों और शहरी क्षत्रों पर यह अभियान शुरू किया जाएगा। विश्व टीबी दिवस पर बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन


चोलापुर ब्लॉक में तीन अतिरिक्त पीएचसी, 13 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 37 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। यहां 20 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 27 एएनएम और 206 आशा कार्यकर्ताएं तैनात हैं। ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से वृहद स्तर पर समुदाय को जागरूक करने के साथ ही टीबी की सघन स्क्रीनिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त पंचायत को हकीकत बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पहले हम सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करेंगे, तब काशी क्षय मुक्त कहलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन की तरह एंटी टीबी ड्रग का मैन्यूफक्चरिंग हब बनेगा भारत, वन वर्ल्ड टीबी समिट का समापन

उन्होंने जनमानस से अपील की है कि किसी भी मरीज का पता चलने पर उसे तुरंत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ले जाएं और जांच कराकर सम्पूर्ण उपचार कराएं। उपचार के दौरान टीबी मरीज को हर माह 500 रुपये पोषण भत्ते के रूप में सीधे उसके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed