फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tathagata's preaching place lit up on Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा पर जगमग हुई तथागत की उपदेश स्थली

Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tathagata's preaching place lit up on Buddha Purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत की उपदेश स्थली दीपों की स्वर्णिम आभा से जगमग हो उठी। सोमवार को सारनाथ का कोना-कोना बौद्ध भिक्षुओं की प्रार्थना और श्रद्धा से अभिसिंचित हुआ। पहली बार वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्मावलंबियों ने भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि कलश के दर्शन किए। शाम को धम्म क्षेत्र का पूरा प्रांगण 51 हजार दीपों से रोशन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मूलगंध कुटी विहार में भंते आर सुमित्तानंद थेरो, भंते चंद्रीमा और भंते नागवंशा ने अस्थि कलश दर्शन का शुभारंभ किया। आश्रम में श्रद्धालुओं को पवित्र आरती का दर्शन कराया गया। सारनाथ स्थित मठ और बौद्ध मंदिरों में महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में धम्म यात्रा, भोजन दान, दीपदान विधिविधान से संपन्न हुआ। पर्यटन विभाग ने सारनाथ संग्रहालय से लेकर मुख्य चौराहे तक 51 हजार दीपों की सजावट से महापर्व में चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन

निकली धम्म यात्रा
शाम 6.30 बजे आशापुर से धम्म यात्रा निकाली गई। सम्राट अशोक महासंघ, सारनाथ बुद्धिस्ट विकास समिति, सारनाथ बुद्धिस्ट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में यात्रा आरंभ हुई। सबसे आगे सजे धजे वाहन पर भगवान बुद्ध की ज्ञान मुद्रा में प्रतिमा रखी हुई थी। उसके पीछे अनुयायी और छात्र-छात्राएं हाथों में पंचशील झंडा लेकर चल रहे थे। धम्म यात्रा हवेलिया चौराहे, चौखंडी स्तूप, संग्रहालय होते हुए मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंची। महेंद्र प्रताप मौर्य, संजय मौर्य, राजेंद्र मानव, डॉ. अरविंद कुमार, नेमचंद्र मौर्य, लक्ष्मण, बालचंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियाज के दीपों से जगमग हुआ बौद्ध स्थली
वाराणसी। चुनार के मुस्लिम परिवार द्वारा निर्मित 51 हजार दीप को नियाज अहमद खान के परिवार ने तैयार किया था। कोरोना में दो साल मिट्टी के दीप नहीं बनाने पर अफसोस जाहिर करते हुए परिवार की साइना खान ने बताया कि 51 हजार दीयों को तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed