फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tablets, smart phones will play an important role in new national education policy: Yogi Adityanath

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में टैबलेट, स्मार्ट फोन निभाएंगे अहम भूमिका : योगी आदित्यनाथ

Fri, 07 Jan 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tablets, smart phones will play an important role in new national education policy: Yogi Adityanath
जिले के महाविद्यालयों में स्नातक के विद्यार्थियों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को टैबलेट, स्मार्ट फोन का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यूपी के युवाओं को स्मार्ट युवा का दर्जा देते हुए कहा कि यह टैबलेट, स्मार्ट फोन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे केवल पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में ही नहीं, बल्कि युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के चयनित 10 विद्यार्थियों को मंच से टैबलेट, स्मार्ट फोन दिए। जबकि समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों के 1200 विद्यार्थियों में उसका वितरण हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए कई कार्यक्रम का एलान किया था। कहा जाता है कि युवा शक्ति की जो दिशा होती है, वही देश की दिशा होती है। भारत एक बार फिर दुनिया में ताकत के रूप में उभर रहा है। यूपी की तर्ज पर ही अब अन्य राज्यों में भी टैबलेट, स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में पढ़ाई की राह होगी आसान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में जब ऑनलाइन कक्षाएं चल रहीं थीं, उस समय कई छात्रों के पास पढ़ने के लिए मोबाइल फोन और टैबलेट नहीं था। अब जब एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो छात्रों की पढ़ाई की राह आसान होगी। सरकार की ओर से युवाओं को इसका उपयोग करने के लिए अन्य सुविधाएं भी दिलवाई जाएंगी, इसके लिए सरकार ने इंफोसिस के साथ एमओयू किया है, इसमें कई जरूरी तथ्य भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का कोरोना प्रबंधन सबसे बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भारत का कोरोना प्रबंधन अन्य देशों की तुलना में बेहतर रहा है। भारत की आबादी 135 करोड़ है जबकि अमेरिका की केवल 35 करोड़। इन सबके बाद भी अमेरिका में भारत की तुलना में कोरोना काल में डेढ़ गुना अधिक मौत हुई। भारत में जीवन और जीविका दोनों को बचाने का कार्य किया गया है। जब प्रदेश के युवा राजस्थान में फंस गए थे तो सरकार ने बसें भेजकर युवाओं को यूपी बुलाया। इसमें राजस्थान सरकार ने मदद नहीं की।

काशी में 90 हजार युवाओं में होगा वितरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब एक करोड़ युवाओं को टैबलेट, स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। इसमें काशी में 90 हजार शामिल हैं। यूपी में जितनी इसकी मांग है, उतना नहीं मिल पा रहा है। ऐसा इसलिए कि जो इसमें एक चिप लगती है, वह बाहर से आती है और कोरोना संक्रमण की वजह से चिप भी नहीं आ पा रही है। हर जनपद में चलने वाली अभ्युदय कोचिंग के छात्रों को भी टैबलेट, स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन एवं धमार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed