फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   tablets distributed to children in primary school Chittaipur Bhadohi

यूपी: भदोही में शुरू हुआ पहला डिजिटल स्कूल, सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने बच्चों में बांटे टैबलेट

Thu, 05 Mar 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Mar 2020 05:21 PM IST
सार

भदोही जिले के प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में बुधवार को बच्चों राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अरविंद पाल ने हर कक्षा के लिए 10-10 टैबलेट उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
tablets distributed to children in primary school Chittaipur Bhadohi
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में बांटे टैबलेट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा देने की मुहिम में अग्रसर भदोही जिले के प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में बुधवार से बच्चों की टैबलेट पर कक्षाएं संचालित होनी शुरू हो गईं। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अरविंद पाल ने हर कक्षा के लिए 10-10 टैबलेट उपलब्ध कराए। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने डिजिटल स्कूल का शुभारंभ करते हुए इस पहल की सराहना की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा की दशा और दिशा काफी बदल चुकी है। शिक्षक कठिन मेहनत से बच्चों का भविष्य उज्जवल बना रहे हैं। वह बुधवार को मॉडल प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चितईपुर के शिक्षकों की प्रशंसा करे हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में शासन बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराना चाहती है, जिसे राज्य पुरस्कार शिक्षक बेहतर ढंग से कर रहे हैं। डीएम ने जिले के अन्य शिक्षकों को इसी तरह स्कूलों में पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाईफाई से जुड़े स्कूल में डीएम और बीएसए अमित कुमार के सामने बच्चों ने टैबलेट पर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल में पहले से ही ऑडियो सिस्टम, लैपटाप, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य व्यवस्थाएं हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि चितईपुर प्राथमिक विद्यालय दूसरे स्कूलों के लिए आदर्श है। इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय, जया त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन बीएल पाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed