फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swami prasad maurya statement on delhi violence in mirzapur

दिल्ली हिंसा विरोधी पार्टियों की साजिश, संपत्ति जलाने वालों से होगी भरपाई: स्वामी प्रसाद मौर्य

Sat, 29 Feb 2020 10:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Feb 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya statement on delhi violence in mirzapur
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में शनिवार को अष्टभुजा स्थित डाक बंगला पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा आजम खान को न्यायालय के आदेश पर हिरासत में लिया गया है। इसमें सरकार की कोई राजनैतिक दुर्भावना नहीं है। राजनैतिक षड्यंत्र होता तो इतने कारवाई व एफआईआर पर पहले ही गिरफ्तार हो गए होते।

विज्ञापन


दिल्ली हिंसा पर कहा यह विरोधी पार्टियों का सुनियोजित साजिश का नतीजा है। जो सरकारी संपत्ति जला रहे हैं इसकी भरपाई उन्हीं से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां मारपीट, आगजनी, हिंसा व खून- खराबा के माध्यम से पूरे देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कहा सारी विपक्षी पार्टियां कितनी भी साजिश क्यों न कर लें वह अपने इस गंदे राजनीत में कभी कामयाब नहीं होने पाएंगे। उन्होंने कहा ऐसे लोगो के साथ कानून सख्ती से निपटेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा जो भी सरकारी संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं, इसकी भरपाई भी उन्हीं लोगों से कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैबिनेट मंत्री को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल निवर्तमान जिला महामंत्री व शिक्षक अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शास्त्री सेतु पर से भारी वाहनों के आवागमन के लिए सीआरआरआई /पीडब्ल्यू डी की ओर से प्राक्कलित धनराशि तत्काल जारी कराकर मरम्मत पूर्ण कराने की मांग की।

कहा मरम्मत कार्य में लग रहे समय तक नव निर्मित भटौली या चुनार गंगा सेतु से भारी वाहनों के सुलभ आवागमन के लिए अप्रोच रोड सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित करने की मांग की गई। कैबिनेट मंत्री ने इस गंभीर संकट का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अखिलेश तिवारी, शशांक, राजू यादव, अशफाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed