फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swachhata Hi Seva campaign corporation removed 3000 tons of extra garbage in 17 days in Varanasi

स्वच्छता ही सेवा अभियान: वाराणसी में 17 दिन में निगम ने हटवाया 3000 टन अतिरिक्त कूड़ा, 7 का चालान; 25 को नोटिस

Sat, 05 Oct 2024 12:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान वाराणसी में 17 दिन में निगम ने 3000 टन अतिरिक्त कूड़ा हटवाया। इस दौरान 135 प्लॉटों से कूड़ा हटवाने के साथ 7 का चालान हुआ तो 25 को नोटिस देने के साथ 3500 रुपये का जुर्माना हुआ। 

विज्ञापन
Swachhata Hi Seva campaign corporation removed 3000 tons of extra garbage in 17 days in Varanasi
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 दिन में नगर निगम ने शहर से बैकलॉग 3000 टन अतिरिक्त कूड़ा साफ किया। 135 प्लॉट से कूड़ा उठाने के साथ 7 लोगों का चालान किया गया। 25 को नोटिस देने के साथ 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 1793 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 48300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही 8500 कपड़े के बैग का वितरण किया गया। सामान्य दिनों में नगर निगम की ओर से 800 से 1000 टन कूड़ा हटाया जाता है। इसके अलावा अभियान चलाकर 3000 टन कूड़ा हटवाया गया। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव के अनुसार इस अवधि में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5000 पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


जनसहभागिता को ध्यान में रखकर 1227 जगहों पर कार्यक्रम के जरिये लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। 173 स्थानों पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 43 जगहों पर सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। 100 वार्डों के 736 अस्थायी कूड़ा स्थानों से कूड़ा हटाकर समाप्त किया गया। विभिन्न संस्थाओं और स्वच्छता के ब्रांड अंबेस्डर की मदद से नुक्कड़ नाटक, वॉल पेटिंग, साइक्लोथाॅन, मानव श्रृंखला, खेल महोत्सव आदि के जरिये जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed