फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swachh Survekshan 2023: Varanasi got second place in Triple R, this city stood first

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: ट्रिपल आर में वाराणसी को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान, पहले स्थान पर रहा ये शहर

Fri, 02 Jun 2023 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Jun 2023 10:16 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल (ट्रिपल आर) की रैंकिंग में वाराणसी नगर निगम को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2023: Varanasi got second place in Triple R, this city stood first
बनारस banaras - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को नगर निगमों में किए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल (ट्रिपल आर) में रैकिंग जारी की है। इसमें वाराणसी नगर निगम को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान गाजियाबाद नगर निगम को मिला। केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से कार्यों के परीक्षण के बाद इसे जारी किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद हुए सोने के 16 बिस्किट, कीमत जानकर कस्टम विभाग के उड़े होश!

विज्ञापन

ट्रिपल आर में पुराने कपड़ों से बने झोले, पुरानी किताबें, घर में पड़ी प्लास्टिक बोतलें, कार्टन, पुराने बर्तन, कटे-फटे कपड़ों को पुन: उपयोग में लाना है। नगर निगम की ओर से जीआई जेड के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर यह कार्य किया जा रहा है। इसमें पुराने जूतों को मरम्मत कर प्रयोग में लाया जा रहा है। साथ ही घर का सूखा कूड़ा देने पर पुरानी किताबें, झोले इत्यादि बनाया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि ट्रिपल आर में शहर का पहला सेंटर फातमान रोड कूड़ा घर पर बनाया बनाया है। अन्य स्थानोंं पर भी सेंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Swachh Survekshan 2023: Varanasi got second place in Triple R, this city stood first
गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

मेयर बोले, लोगों के सहयोग से मिली उपलब्धि

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कहा कि वाराणसी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अन्य मानकों पर भी कार्य किया जा रहा है। कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे वाराणसी को अच्छी रैंक प्राप्त हुई है। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि यह उपलब्धि नगर के लोगों के सहयोग से प्राप्त हुई है। नगर निगम पूरी ताकत के साथ निरंतर काम करेगा ताकि स्वच्छता रैकिंग में वाराणसी प्रदेश और देश में अच्छी रैंकिंग प्राप्त कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed