{"_id":"66653dcde6813592b90f1435","slug":"surveillance-and-security-in-smart-city-varanasi-is-dependent-on-mahadev-many-intersections-not-have-night-vis-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smart City: स्मार्ट सिटी में रात की निगरानी व सुरक्षा महादेव के भरोसे, कई चौराहों पर नहीं हैं नाइट विजन कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smart City: स्मार्ट सिटी में रात की निगरानी व सुरक्षा महादेव के भरोसे, कई चौराहों पर नहीं हैं नाइट विजन कैमरे
Sun, 09 Jun 2024 11:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा
सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:01 AM IST
सार
Varanasi News: नाइट विजन कैमरे नहीं होने से बड़ी दुर्घटनाओं का अंदेशा भी जताया जा रहा है। चोर भी ऐसे स्थानों पर निगाह रखते हैं और मौका मिलते ही अपराध को अंजाम देकर चले जाते हैं। वाराणसी शहर के प्रमुख चौराहों पर नाइट विजन कैमरों की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
रथयात्रा चौराहे पर लगा कैमरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में करीब 35 हजार कैमरे लगाए गए हैं। यहां से सिटी कमांड सेंटर पूरे शहर पर नजर रखता है, लेकिन शहर में नाइट विजन कैमरा न होने से रात को निगरानी में परेशानी होती है। ऐसे में स्मार्ट सिटी काशी की रात की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था महादेव के भरोसे है।
विज्ञापन
शहर में 8 प्रमुख चौराहों पर नाइट विजन कैमरा होना चाहिए, लेकिन नहीं है। इससे यातायात पुलिस के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रात में निगरानी सही तरह से नहीं हो पा रही है। जिस कारण ऐसे स्थानों पर चोरी करने में चोरों को आसानी हो रही है। नाइट विजन कैमरा न होने से पुलिस उन चोरी की जल्द पहचान नहीं कर पाती। न ही समान जल्दी बरामद कर पा रही है।
विज्ञापन
सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर फेज-2 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि जिन चौराहे पर प्रमुखता से नाइट विजन कैमरा होना चाहिए वहां नहीं है। अगर उस क्षेत्र में कोई घटना घट जाती है तो हम लोग रात को कुछ नहीं कर पाते, न ही जल्दी उसकी सहायता कर पाते हैं।
विज्ञापन
कोई अगर शिकायत भी लेकर आता है तो हम गाड़ी की पहचान तक नहीं कर पाते। बल्कि दूसरे चौराहे पर देखते हैं। ज्यादातर मामले में सही समय पर चोरों को नहीं पकड़ पाते। कई बार इसके लिए स्मार्ट सिटी को कहा जा चुका है, लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
इन चौराहों पर नहीं हैं नाइज विजन कैमरे
बीएचयू, सिगरा चौराहा, मलदहिया, कैंट स्टेशन, मंडुवाडीह, काल भैरव मंदिर, लहुराबीर, चौकाघाट चौराहे पर नाइट विजन कैमरे नहीं हैं।