फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suicide Attempt In Varanasi Sonebhadra resident middle aged jumped in Ganga at dashashwamedh ghat youth jumped in durgakund

आत्महत्या का प्रयासः दशाश्वमेध घाट पर अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, दुर्गाकुंड में कूदा युवक, दोनों को बचाया गया

Wed, 30 Jun 2021 12:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 12:34 PM IST
सार

वाराणसी में बुधवार की सुबह दो स्थानों पर दो लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया। दशाश्वमेध घाट पर सोनभद्र जिला निवासी एक अधेड़ ने गंगा में छलांग लगा दी तो वहीं दुर्गाकुंड में कूद कर एक युवक ने जान देने की कोशिश की। दोनों को सकुशल बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Suicide Attempt In Varanasi Sonebhadra resident middle aged  jumped in Ganga at dashashwamedh ghat  youth jumped in durgakund
जान देने की नीयत से सोनभद्र निवासी अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बुधवार की सुबह एक अधेड़ ने जान देने की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद स्थानीय मल्लाहों ने उसे सकुशल बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। अधेड़ की पहचान सोनभद्र जिले के अहमदपुर गांव निवासी एहसान अहमद के तौर पर हुई है। वह नशे की हालत में था।

विज्ञापन


उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बाबात वो कोई जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने उसका नाम-पता पूछ कर परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घाट पर आया अधेड़ इधर-उधर घूमता रहा। फिर घाट किनारे एक नाव पर चढ़ा और गंगा में छलांग लगी दी। ये नजारा देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और उसे सकुशल बाहर निकाला। 
विज्ञापन


संपत्ति न मिलने से क्षुब्ध युवक ने दुर्गाकुंड में लगाई छलांग
दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा विनायक मंदिर के बाहर माला-फूल बेचने वाले एक युवक ने दुर्गाकुंड में कूद कर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे बचाया। उसकी पचान दिलीप कुमार (27) निवासी बड़ी पटिया बजरडीहा के तौर पर हुई। युवक ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा न मिलने से क्षुब्ध होकर कुंड में छलांग लगाई थी। युवक को डूबते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह अपने सिपाहियों के साथ पहुंचे और युवक को सकुशल बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप ने बताया कि उसके पिता की कुछ वर्षों पहले मौत होगई है। वह पांच भाई है। उसकी मां ने उसे छोड़कर सभी भाइयों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिया। इसी से अवसादग्रस्त होकर आज जान देने की नीयत से कुंड में छलांग लगा ली। चौकी इंचार्ज ने दिलीप को समझाया और उसकी मां और भाई को बुला कर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed