फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suheldev

देश की सुरक्षा के लिए दुश्मनों से लड़े थे सुहेलदेव

Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
suheldev
वाराणसी। सुभासपा की ओर से रविवार को सारनाथ में सुहेलदेव जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अरविन्द राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर सुहेलदेव ने देश की सुरक्षा के लिये अपने आपको कभी कमजोर सेना और छोटी सेना वाला राजा नहीं समझा। 40 किलो के तलवार से दुश्मनों का छक्का छुड़ाने वाले वीर रहे हम सब उन्हीं की संतान है। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि 11 वी सदी के नायक रहे राजभर सुहेलदेव ने अपने राज्य में कभी किसी पर अन्याय नही होने दिया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को एक डोर में बांध कर अपनी राज्य की रक्षा की। जब भारत पर बाहर वालों ने आक्रमण किया औऱ भारत को लूटने का प्रयास किया। सबको उन्होंने मार भगाने का काम किया। लेकिन एक बार गजनवी का भांजा सलार मसूद गाजी 300000 सेना लेकर आक्रमण की तैयारी करने लगा। तब इस हिन्दू शासक राजा ने अन्य प्रान्त के राजाओं को एक जुट होकर युद्ध करने की बात कही। भारत के 17 राजाओं ने इनको अपना शीर्ष नेतृत्व मानकर मदद को तैयार हुए। फि र सलार मसूद गाजी को बहराइच में मार गिराया।
विज्ञापन

वहां राजा सुहेलदेव की जन्मस्थली बनाने का काम तो नहीं हुआ लेकिन सलार मसूद गाजी की दरगाह बनी है। सरकार से मांग की गई कि महाराजा सुहेलदेव का विशाल मंदिर बनना चाहिए। मांग की कि सुहेलदेव साथ राजभर जरूर जोड़ा जाय। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राजभर ने की। संचालन सिद्धार्थ राजभर और धन्यवाद ज्ञापन संतोष राजभर ने किया। इस मौके पर राजेश यादव, नित्यानंद पांडेय, विनोद सिंह टीटी, वंदना सिंह, शिवलाल यादव, ब्रजेश राय, राजेन्द्र पटेल, गुलाब पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed