फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sugarcane department junior clerk died by burns living in a rented room at Harpur Midhi varanasi

बलिया: गन्ना विभाग का बाबू संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसा, हुई मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 11:07 AM IST
सार

बलिया में एक गन्ना विभाग के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झूलस कर मौत हो गई। वह हरपुर मिड्ढी में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
sugarcane department junior clerk died by burns living in a rented room at Harpur Midhi varanasi
जांच करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बलिया में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर एक कनिष्ठ लिपिक की मौत हो गई। लिपिक शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपुर मिढ्ढी में एक किराए के कमरे में रह रहा था। वह गन्ना विभाग में कार्यरत था। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोचवा गांव का निवासी साजन कुमार (35) गन्ना विभाग में कनिष्ठ लिपिक थे। वह हरपुर मिड्ढी में किराए के कमरे में अकेले रहते थे। शुक्रवार की रात आसपास के लोगों की नजर उनके कमरे से निकलते धूएं पर पड़ी तो खलबली मच गई।
विज्ञापन


लोग पहुंचे तो अंदर कर्मचारी जला पड़ा था। पड़ोसियों की सूचना पर चौकी प्रभारी कमलेश पाठक तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। छानबीन के बाद घटना से परिजनों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed