{"_id":"7e11033a9b02a9447fdfc3a34f137bd2","slug":"subsequently-the-fair-anger-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद फूटा गुस्सा,चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद फूटा गुस्सा,चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपसेठी पाल बस्ती के समीप सामने से आ रहे साइकल सवार से टकराकर बाइक सवार दो युवक रविवार की शाम सड़क पर गिरे। तब तक सामने से आ रहा ट्रक दोनों को कुचलते हुए तेजी से निकल गया। इसमें चाट विक्रेता अरविंद साव (22) की मौत हो गई और उसका दोस्त मंगल (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद नाराज लोगों ने कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। चक्काजाम की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखे। अंतत: डेढ़ घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे जाकर किसी तरह से जाम समाप्त हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बता दें कि दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिका धाम पुरानी बाजार निवासी अरविंद साव अपने पड़ोस के अंडा विक्रेता मंगल साव उर्फ विकास को लेकर बाइक से कपसेठी जा रहा था। कपसेठी पाल बस्ती के समीप जैसे ही पहुंचे तभी एक साइकल सवार से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
दोनों संभलते, तब तक कपसेठी से बाबतपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और चालक तेजी से ट्रक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल से कपसेठी थाना चंद कदम की दूरी पर ही है। पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई लेकिन ट्रक और चालक पकड़े नहीं जा सके। पुलिस पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शव को रखकर कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर शाम पांच बजे चक्काजाम कर दिया। मांग किए कि पाल बस्ती के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। सीओ बड़ागांव संतोष कुमार मिश्रा के आश्वासन पर लोग मान गए।