{"_id":"6a5b96f7373f0977650b984f","slug":"sub-inspector-durgesh-singh-posted-in-sarnath-dies-of-heart-attack-in-varanasi-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सारनाथ में तैनात दरोगा दुर्गेश सिंह की हृदयाघात से मौत, घटना से पुलिसकर्मी शोकाकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सारनाथ में तैनात दरोगा दुर्गेश सिंह की हृदयाघात से मौत, घटना से पुलिसकर्मी शोकाकुल
Sat, 18 Jul 2026 08:39 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:39 PM IST
सार
Varanasi News: उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह ने शनिवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरोगा दुर्गेश सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाना में तैनात उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह (49 वर्ष) का शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से पुलिसकर्मी शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह अकथा बीट में द्वितीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह मऊ जिले के हरदहपुर थाना क्षेत्र के मखना पिंडोहरी गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान में परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते थे।
विज्ञापन
दुर्गेश सिंह वर्ष 1997 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उपनिरीक्षक बने। चार जनवरी 2023 से वह सारनाथ थाना में दरोगा के पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन उन्हें पहले शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय ले गए, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर ककरमत्ता स्थित पॉपुलर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्गेश सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुत्री का विवाह किया था। वह 1997 में आरक्षी के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। विभागीय परीक्षा पास कर वह उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। उनकी तैनाती सारनाथ थाना में चार जनवरी 2023 से थी।