फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   study German language in BHU will get job in Germany

BHU: जर्मन पढ़ने वालों को जर्मनी में मिलेगी नौकरी, दो महीने की गर्मी की छुट्टी में भी कर सकते हैं काम

Tue, 19 Nov 2024 06:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Nov 2024 06:36 PM IST
सार

बीएचयू में जर्मन भाषा की पढ़ाई करने वालों को जर्मनी में नौकरी मिलेगी। छात्रों को होटल, अस्पताल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज में काम करना होगा। दो महीने की गर्मी की छुट्टी में भी काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
study German language in BHU will get job in Germany
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में जर्मन भाषा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को जर्मनी में नौकरी मिलेगी। होटल, अस्पताल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज में पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब आसानी से मिल सकेगी। छात्र गर्मी की छुट्टियों के दो महीने भी जर्मनी में रहकर नौकरी कर सकते हैं और कोर्स पूरा होने के बाद भी ज्वाइनिंग ले सकते हैं। वहां स्किल्ड युवाओं की काफी जरूरत है। 

विज्ञापन


ये बातें बीएचयू में जर्मन मैकडॉनल्ड्स के फ्रेंचाइजी डॉ. जोसेफ नौयमायर ने कही। वह सोमवार को बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में पहुंचे थे। डॉ. नौयमायर ने बताया कि यहां से जर्मन सीखने के बाद जो भी छात्र चाहे वो जर्मनी आ जाए। पार्ट टाइम जॉब के लिए जर्मन भाषा में ए-2 लेवल की योग्यता चाहिए। फुल टाइम जॉब के लिए बी-1 या बी-2 लेवल की जर्मन आनी चाहिए। 
विज्ञापन


जर्मनी में जॉब से पहले इंटरव्यू होगा। तब सेलेक्शन किया जाएगा। यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों को व्यवस्था मिलेगी। नौकरी से पहले छात्रों की पेड ट्रेनिंग कराई जाएगी। उन्होंने जर्मन संस्कृति और नीतियों के बारे में बताया। कहा कि जर्मनी आने वाले सभी छात्रों का स्वागत होगा, लेकिन वो न आए, जिन्हें सिर्फ एक-दो महीने रहकर जर्मनी घूमना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जेएनयू के छात्रों को मिला था मौका
कार्यक्रम का संयोजन करने वालीं जर्मन विभाग की डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि काफी पहले डॉ. नौयमायर ने जेएनयू के छात्रों को जर्मनी में नौकरियां दिलाई थीं। अब मौका बीएचयू के छात्रों का है। कार्यशाला के अध्यक्ष और कला संकाय प्रमुख प्रोफेसर माया शंकर पांडेय ने कहा कि भारत और जर्मनी का संबंध काफी मजबूत है। यहां की शिक्षा प्रणाली विश्व में सबसे बेहतर है। जर्मन अध्ययन केंद्र के विभाग प्रमुख प्रो. एमके नटराजन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रणजीत शांडिल्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed