फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students sitting on dharna for re-evaluation, if they get assurance, they agree

दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए धरने पर बैठे छात्र, आश्वासन मिला तो माने

Sat, 13 Nov 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna for re-evaluation, if they get assurance, they agree
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को छात्रों ने स्नातक की द्वितीय खंड की परीक्षा में मनमाने तरीके से मूल्यांकन का आरोप लगाकर प्रशासनिक भवन के अंदर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को मूल्यांकन में गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में छात्र धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर इस मुद्दे पर छात्रों को वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष व मूल्यांकन के को-आर्डिनेटर प्रो. केएस जायसवाल से नोकझोंक व झड़प भी हो गई। इसके बाद परिसर में छात्रों और विवि प्रशासन की गहमागहमी बढ़ गई। शाम को कुलपति द्वारा आश्वासन मिलने केे बाद छात्रों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

परिसर में छात्रों के हंगामे को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। बीए व बीएससी द्वितीय खंड में कई छात्रों को 200 में महज दो अंक मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से मिलकर आपत्ति जताई। कुलपति ने इस संबंध में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष व मूल्यांकन के कोआर्डिनेटर प्रो. केएस जायसवाल से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहीं छात्रों का समूह प्रो. केएस जायसवाल से मिलने वाणिज्य विभाग पहुंच गया और कुलपति से मिलने की मांग की। इसके बाद कुलपति से मिलने पंत प्रशासनिक भवन जाने को तैयार हो गए। वह जैसे ही पंत प्रशासनिक भवन पहुंचे। धरनारत छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेर लिया। इसके बाद कुलपति के साथ उनकी बैठक हुई। शाम को कुलपति प्रो. एके त्यागी ने धरना दे रहे छात्रों को समस्या दूर करने आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। मौके पर संदीप यादव, अभिषेक यादव, प्रियांशु, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed