फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest continues in BHU allegations of OBC seats going to general

Varanasi News: बीएचयू में छात्रों का धरना जारी, ओबीसी की सीटें सामान्य में जाने का आरोप

Sun, 20 Apr 2025 11:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 20 Apr 2025 11:26 PM IST
सार

बीएचयू में पीएचडी मामले को लेकर परीक्षा नियंता कार्यालय के बाहर धरने का दूसरा दिन था लेकिन विवि प्रशासन से कोई भी बातचीत नहीं की गई लिहाजा धरना देने वाले छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
Students protest continues in BHU allegations of OBC seats going to general
बीएचयू परीक्षा नियंता कार्यालय के बाहर धरना जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीएचडी मामले को लेकर बीएचयू में परीक्षा नियंता कार्यालय के बाहर दूसरे दिन रविवार को भी धरना चला। छात्रों ने आरोप लगाया कि ओबीसी की कुछ सीटें सामान्य वर्ग में दी जा रही हैं। इस पर विवि प्रशासन की ओर से किसी ने कोई बातचीत भी छात्रों से नहीं की है।

विज्ञापन


प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्रों ने कहा कि पीएचडी नामांकन में हो रही देरी को लेकर जब विभाग के शिक्षकों से बात की गई तो पता चला कि 2012 के नियम का हवाला देकर ओबीसी वर्ग की आरक्षित सीटें सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को दी जानी है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि इससे ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण कम होकर 17 प्रतिशत हो जाएगा और सामान्य वर्ग का आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। बताया कि चार अप्रैल को यूजीसी और नौ अप्रैल को बीएचयू का निर्देश आया था कि जिस वर्ग में सीटें रिक्त हैं उसी वर्ग में अभ्यर्थियों का नामांकन हो। छात्रों ने कहा कि जब तक हमारा एडमिशन नहीं हो जाता, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed