फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest at IIT BHU, accusing them of pressurizing them to vacate hostels and send them home

आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन, हॉस्टल खाली कराकर घर भेजने का दबाव बनाने का आरोप

Tue, 20 Apr 2021 06:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Students protest at IIT BHU, accusing them of pressurizing them to vacate hostels and send them home
iit bhu - फोटो : twitter

आईआईटी बीएचयू में मंगलवार को छात्रों ने आईआईटी प्रशासन पर जबरन हॉस्टल खाली कराने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऐसे समय में जब संक्रमण तेजी से फैला है, ऐसे समय में हॉस्टल से निकाला जाना गलत है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से ऑनलाइन क्लासेज चलाया जा रहा है। कुछ छात्र तो घर चले गए, जबकि दूर के रहने वाले कई छात्र अभी भी हॉस्टल में रह रहे हैं। पिछले दिनों आईआईटी बीएचयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश में जो छात्र खुद जाना चाहते हैं, उन्हें जाने को कहा गया था, अब दबाव बनाया जा रहा है जो गलत है।

विज्ञापन

जबरन हॉस्टल खाली करने का दबाव
संस्थान की ओर से जबरन हॉस्टल खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसके लिए उन्हें अलग-अलग तरीके से परेशान भी किया जा रहा है। पहले जहां हॉस्टल में इंटरनेट नेटवर्किंग की स्पीड तेज थी, वही अब कम हो गई है। उन्हें हॉस्टल की बिजली और नेट काटने की धमकी दी जा रही है। छात्रों का कहना है कि आईआईटी प्रशासन की ओर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके लिए चैनल गेट पर ताला जड़ दिया गया है। कई छात्र संक्रमित हो गए हैं, लेकिन आईआईटी बीएचयू प्रशासन इलाज कराने के बजाय उन्हें घर भेजने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed