{"_id":"607ed460a7ac03723670f78e","slug":"students-protest-at-iit-bhu-accusing-them-of-pressurizing-them-to-vacate-hostels-and-send-them-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन, हॉस्टल खाली कराकर घर भेजने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन, हॉस्टल खाली कराकर घर भेजने का दबाव बनाने का आरोप
Tue, 20 Apr 2021 06:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
iit bhu
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू में मंगलवार को छात्रों ने आईआईटी प्रशासन पर जबरन हॉस्टल खाली कराने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऐसे समय में जब संक्रमण तेजी से फैला है, ऐसे समय में हॉस्टल से निकाला जाना गलत है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से ऑनलाइन क्लासेज चलाया जा रहा है। कुछ छात्र तो घर चले गए, जबकि दूर के रहने वाले कई छात्र अभी भी हॉस्टल में रह रहे हैं। पिछले दिनों आईआईटी बीएचयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश में जो छात्र खुद जाना चाहते हैं, उन्हें जाने को कहा गया था, अब दबाव बनाया जा रहा है जो गलत है।
विज्ञापन
जबरन हॉस्टल खाली करने का दबाव
संस्थान की ओर से जबरन हॉस्टल खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसके लिए उन्हें अलग-अलग तरीके से परेशान भी किया जा रहा है। पहले जहां हॉस्टल में इंटरनेट नेटवर्किंग की स्पीड तेज थी, वही अब कम हो गई है। उन्हें हॉस्टल की बिजली और नेट काटने की धमकी दी जा रही है। छात्रों का कहना है कि आईआईटी प्रशासन की ओर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके लिए चैनल गेट पर ताला जड़ दिया गया है। कई छात्र संक्रमित हो गए हैं, लेकिन आईआईटी बीएचयू प्रशासन इलाज कराने के बजाय उन्हें घर भेजने का दबाव बना रहा है।