फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students of Kashi Vidyapeeth will now get degrees sitting at home

काशी विद्यापीठ के छात्रों को अब घर बैठे मिलेंगी उपाधियां

Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students of Kashi Vidyapeeth will now get degrees sitting at home
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा के बाद घर बैठे ही छात्रों को उनकी उपाधियां मिल जाएंगी। विद्यापीठ ने आगामी सत्र से यह व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही के 315 संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अगले सत्र से परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद रिजल्ट के साथ ही उपाधि भी घर के पते पर भेजी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों के दाखिले के समय ही उपाधि शुल्क जमा कराया जाएगा। साथ ही छात्रों के घर का पता, अभिभावकों का मोबाइल नंबर और सभी विवरण दर्ज कराए जाएंगे। नए सत्र में दाखिले के साथ ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि काशी विद्यापीठ में हर साल 96 से 97 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण होते हैं और उनकी उपाधियां तैयार कराई जाती हैं। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा विद्यार्थियों की उपाधि वितरण पर लगातार सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों की बैठक में उन्होंने लगभग सभी विश्वविद्यालयों की उपाधि वितरण पर जोर दिया था।
विज्ञापन

10 सालों की उपाधियां हैं तैयार
काशी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ.एसएल मौर्य ने बताया कि 2012 से उपाधियां विश्वविद्यालय में तैयार हैं। इनको विश्वविद्यालय के डिजिटल लॉकर में भी अपलोड किया जा रहा है। वर्तमान में 2017,18 और 19 की तीन लाख पांच हजार उपाधियां बनकर तैयार हैं। विद्यापीठ की ओर से पुरानी उपाधियों के वितरण के लिए पांचों जिलों में नोडल केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लॉकर से होगा वेरीफिकेशन
विद्यापीठ के डिजिटल लॉकर से प्रमाणपत्रों के सत्यापन में भी सहूलियत होगी। छात्र कहीं से भी अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन अब ऑनलाइन करा सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले 10 सालों के प्रमाणपत्रों को डिजिटल लॉकर में अपलोड किया जा रहा है।

छात्रों की उपाधियां अब आगामी सत्र से उनके घर पर ही पहुंचेगी। इसके लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह तय किया जा रहा है कि उपाधियों को जल्द से जल्द छात्रों तक पहुंचा दिया जाएगा।-प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed