फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students get enrollment number in November 17 thousand students took admission in UG-PG

BHU : स्टूडेंट्स को नवंबर में मिलेगा एनरोलमेंट नंबर, इस साल UG-PG में 17 हजार से अधिक छात्रों ने लिया दाखिला

Fri, 04 Oct 2024 02:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 02:31 PM IST
सार

Varanasi News: परीक्षा विभाग की ओर से एनरोलमेंट फाॅर्म भरवाएगा। इसमें छात्रों को बीएचयू की वेबसाइट के स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर फाॅर्म भरने को कहा गया है। संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय के सभी संकायों, संस्थान, विभाग के साथ ही महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों को भी भिजवा दी गई है।

विज्ञापन
Students get enrollment number in November 17 thousand students took admission in UG-PG
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूजी-पीजी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्र-छात्राओं को एनरोलमेंट नंबर यानी पंजीयन संख्या आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


अगले महीने यानी नवंबर में सभी छात्रों को एनरोलमेंट नंबर मिल जाएगा। इसके लिए वेबसाइट पर फाॅर्म अपलोड कर दिया गया है। फॉर्म 26 अक्तूबर तक भरना होगा। इसके बाद से कक्षाबार विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को नंबर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार यूजी-पीजी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। विश्वविद्यालय के नियमानुसार प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर जारी किया जाता है। इसकी जरूरत परीक्षा फाॅर्म भरने, पुस्तकालय कार्ड बनवाने, परिचय पत्र बनवाने सहित अन्य कार्यों में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा विभाग की ओर से एनरोलमेंट फाॅर्म भरवाएगा। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

एनटीए से मिले नंबर को डालना होगा जरूरी
छात्र बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स पोर्टल पर क्लिक करेंगे। इसके बाद एनटीए की ओर से मिले एप्लीकेशन नंबर जो प्रवेश परीक्षा के समय मिला था, उसे भर कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद एनरोलमेंट फाॅर्म भरना होगा। फॉर्म 26 अक्तूबर तक ऑनलाइन भरना होगा। 

इसके बाद फाॅर्म का प्रिंट आउट सभी जरूरी प्रमाणपत्र (मूल प्रवजन प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज जैसे हाईस्कूल, इंटर के अंकपत्र, प्रमाण पत्र आदि) की प्रमाणित प्रति के साथ संबंधित संकाय, विभाग, महिला महाविद्यालय, संबद्ध महाविद्यालय के कार्यालय में 28 तक जमा होंगे। सभी दस्तावेज को कक्षावार सूचीबद्ध कर उसे पांच नवंबर तक परीक्षा नियंता कार्यालय में संबंधित संकाय, विभाग, महाविद्यालय की ओर से जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed