फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students complained against doctors in Lanka police station in case of assault

बीएचयू हॉस्पिटल में मारपीट के मामले में डॉक्टरों के खिलाफ छात्रों ने दी लंका थाने में तहरीर

Sun, 13 Sep 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 13 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students complained against doctors in Lanka police station in case of assault
बीएचयू परिसर - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में शुक्रवार छात्रों और डॉक्टरों के बीच हुए मारपीट के मामले में डॉक्टरों ने छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है वहीं शनिवार को छात्र अजीत कुमार चौरसिया ने डॉक्टरों के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


बीएचयू बीपीएड के छात्र अजीत चौरसिया ने तहरीर दी है कि मेरे नाना जी को पिछले 6 दिनों से बीएचयू के इमरजेंसी में रखा गया है उन्हें नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती नहीं किया गया। तीन दिन पहले डॉक्टरों ने कहा कि उनका कोरोना वायरस कराओ। कोरोना टेस्ट भी नेगेटिव आया उसके बाद ही उनको भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन


जब हमने नेफ्रोलॉजी विभाग सीनियर डॉक्टर को जाकर भर्ती करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टरों को मेरे पास बुलाओ। जब मैं जूनियर डॉक्टरों के पास गया और कहा कि आपको सीनियर डॉक्टर सर बुला रहे हैं तो वह आग बबूला हो गए और इमरजेंसी के डॉक्टर हम पर भड़क गए और कहा कि सर को कागज क्यों दिखाया मेरे मरीज को डिस्चार्ज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जूनियर डॉक्टर और वहां मेडिकल स्टाफ ने मेरे साथ हाथापाई की। मेरे मित्रों के जाने के बाद डॉक्टर जबरन मेरे मरीज को डिस्चार्ज करने लगे। हालांकि बाद में सुरक्षा गार्डों की दखलंदाजी के बाद मामला रूका लेकिन डॉक्टरों के दुर्व्यवहार की घटना लगातार सामने आती रही। छात्र ने आरोप लगाया कि मामला शांत होने के बाद भी दोनों डॉक्टर मुझे धमकी देते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed