फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student and teenager died in Varanasi tractor and bike collision

वाराणसी में दो लोगों की मौतः ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में छात्रा ने तोड़ा दम, अस्पताल में किशोर की थम गईं सांसें

Mon, 15 Jul 2024 04:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 04:20 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दो हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
student and teenager died in Varanasi tractor and bike collision
हादसे में घायल युवक और किशोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत में जहां तीन लोग घायल हो गए वहीं, ईलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


नेहा पटेल (17) पुत्री मंगरू निवासी बंदेपुर समता इंटर कॉलेज सगहट में कक्षा 12 छात्रा थी। मरुई जक्खिनी निवासी राजीव कुमार (22) मोहनसराय में एक कम्प्यूटर सेंटर पर कम्प्यूटर कोर्स कर रहे थे।दोपहर मे श्वेता को गंगापुर मे बैंक से पैसा निकलना था।
विज्ञापन


तीनों एक बाइक पर सवार होकर गंगापुर पैसा निकालने गए थे। वहां से पैसा निकाल कर लौट रहे थे कि विपरीत दिशा से ईंट लादकर तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदवर एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। घायल श्वेता और राजीव का ईलाज चल रहा है।

मृतका नेहा पांच बहन एक भाई में चौथे नंबर पर थी। घटना की सूचना मिलते ही पिता मंगरू, माता शांति सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर व शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत 
कछवां रोड मिर्जामुराद क्षेत्र के तमाचाबाद के समीप नेशनल हाईवे पार करते समय रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में तमाचाबाद निवासी पिंटू जायसवाल का पुत्र अभिषेक (14) हाईवे पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही स्विफ्ट कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस से बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जिसकी इलाज के दौरान सोमवार की भोर में मौत हो गई। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed