फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong winds from morning to evening, sudden change in weather due to rain in the night

Weather Report: झमाझम बारिश से अचानक बदला वाराणसी का मौसम, उमस से राहत, IMD ने दी ये खास जानकारी

Sun, 23 Jul 2023 07:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Jul 2023 07:25 AM IST
सार

करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने और उमस बढ़ने से लोग बेहाल थे। शनिवार की रात में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। 

विज्ञापन
Strong winds from morning to evening, sudden change in weather due to rain in the night
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह नम हवाओं के चलने और दिन में बादलों की आवाजाही के बाद शनिवार को रात में झमाझम बारिश हुई। करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने और उमस बढ़ने से लोग बेहाल थे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम बन चुका है। इस वजह से मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। नम हवाओं के चलने के साथ ही हल्की से तेज बारिश अभी दो-तीन दिन होते रहने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुलिस की पाठशाला: डीसीपी वरुणा जोन ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, कहा- किसी भी अपराध और घटना की तत्काल दें जानकारी

विज्ञापन

शनिवार को सुबह ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दोपहर में हल्की धूप रही। शाम करीब पांच बजे भी शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। अंतत: रात करीब साढ़े आठ बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद उमस झेल रहे लोगों को राहत हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed