फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police ki Pathshala DCP Varuna Zone taught lesson of security to girl students

पुलिस की पाठशाला: डीसीपी वरुणा जोन ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, कहा- किसी भी अपराध और घटना की तत्काल दें जानकारी

Sun, 23 Jul 2023 11:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Jul 2023 11:50 AM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया खुशीपुर स्थित क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पुलिस से डरे नहीं, बल्कि पुलिस को अपना मित्र समझें। 

विज्ञापन
Police ki Pathshala DCP Varuna Zone taught lesson of security to girl students
पुलिस की पाठशाला में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस से डरे नहीं बल्कि खुलकर अपनी समस्याएं बताएं। ताकि, पुलिस समाधान कर सके। पुलिसकर्मी भी समाज के बीच से ही आते हैं। अगर हम अपनी समस्या को साझा नहीं करेंगे तो अपराध बढ़ेगा। यह देश, राज्य, जिले और नागरिकों के लिए ठीक नहीं है। यह बातें शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोहनिया के खुशीपुर में क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने कहीं।

विज्ञापन


डीसीपी ने बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और उनके अंदर के डर को निकालने की कोशिश की। कमिश्नरेट पुलिस कैसे काम करती है और वाराणसी में इसके जोन के बारे में बताया। बच्चों की सुरक्षा के लिए पॉक्सो एक्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी। गुड और बैड टच के बारे में बताते हुए कहा कि हमें कोई कैसे छू रहा है, इसे हम महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

सवाल पूछने पर दी गईं पुस्तकें

Police ki Pathshala DCP Varuna Zone taught lesson of security to girl students
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया और मोबाइल के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

अगर लगता है कि कोई गलत तरीके से छू रहा है तो तुरंत विरोध करें। घर के सदस्यों को बताएं, पुलिस से संपर्क करें। अगर विरोध नहीं किया तो बड़ा अपराध हो सकता है। कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। फोन में किसी भी एप का पासवर्ड सेव नहीं करना चाहिए। आज के दौर में लोग सोशल मीडिया पर अपना हर पल शेयर कर रहे हैं, इससे बचना चाहिए।
 

Police ki Pathshala DCP Varuna Zone taught lesson of security to girl students
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। जो एप गूगल से वैरिफाइड नहीं है, उसे डाउनलोड नहीं करना चाहिए। डीसीपी ने डायल 112, महिला अपराध के लिए 1090 और यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजना देवा, स्कूल के डायरेक्टर अनिमेश बिश्नोई ने अमर उजाला की पहल की सराहना की।


 
विज्ञापन

Police ki Pathshala DCP Varuna Zone taught lesson of security to girl students
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पाठशाला में सवाल पूछने वाले बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुस्तकें दी गईं। डीपीसी अमित कुमार और रोहनिया एसीपी विदुष सक्सेना ने बच्चों को पुस्तक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed