{"_id":"611eab898ebc3e31e47f350a","slug":"strong-sunshine-in-the-day-thunder-and-rain-in-the-night-varanasi-news-vns606900322","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में तेज धूप, रात में गरज चमक संग झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में तेज धूप, रात में गरज चमक संग झमाझम बारिश
विज्ञापन
दिन में तेज धूप के बाद बृहस्पतिवार को रात में गरज चमक संग झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही ऐसा बदलाव हुआ है। आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी है।
अगस्त महीने के शुरुआत से ही इस बार अच्छी बारिश हुई है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। कभी 38 डिग्री सेल्सियस तो कभी तापमान घटकर 32 तक पहुंच जा रहा है। इस बीच बुधवार को आधी रात बाद झमाझम बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार को भी सुबह मौसम तो साफ रहा। दोपहर में इतनी तेज धूप हुई कि लोग उमस से परेशान हो गए। शाम को बादल छाए रहने के बाद रात करीब 10 बजे गरज, चमक संग झमाझम बारिश शुरू हुई।
मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस की जगह बृहस्पतिवार को कम होकर 34 पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25.6 की जगह 25.8 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बिजली गुल
देर रात हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। दुकानें बंद कर घर जाने वाले व्यापारियों की गाड़ियां पानी में बंद हो गई। यही नहीं बारिश के चलते बेनियाबाग, काली महाल, लल्लापुरा, पितरकुंडा, औरंगाबाद, कचहरी आदि इलाकों में सीवर ओवरफ्लो होता रहा। अंधरापुल और सरैया डाटपुल के पास पानी नहीं निकलने से वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडुवाडीह से महमूरगंज मार्ग पर भी पानी लगा रहा।