फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stop electricity theft in varanasi Electric Wire will be replaced with Rs 500 crores work will start in areas with Katia connection

बिजली चोरी रोकने की कवायद: वाराणसी में 500 करोड़ से बदले जाएंगे तार, कटिया कनेक्शन वाले इलाकों में शुरू होगा काम

Fri, 15 Apr 2022 10:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Apr 2022 10:46 AM IST
सार

वाराणसी में  लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए आर्मड और एबीसी केबल लगाया जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के पहले चरण की शुरुआत जून से होगी। 

विज्ञापन
stop electricity theft in varanasi Electric Wire will be replaced with Rs 500 crores work will start in areas with Katia connection
बिजली के खंभे पर लटके तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने तारों को बदलने का निर्णय लिया है। इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के पहले चरण की शुरुआत जून से होगी। जिन इलाकों में लाइन लॉस है, वहां पहले काम शुरू होगा। इसके लिए आर्मड और एबीसी केबल लगाए जाएंगे। जिन फीडरों पर अधिक लाइन लास है, वहां पहले तार लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


ऐसे फीडर जहां से कटिया कनेक्शन के मामले अधिक आते हैं, वहां लाइन लॉस कम किया जाएगा। आर्मड केबल और एबीसी लगाने के लिए टेंडर की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले मछोदरी, चौक दालमंडी फीडर से जुड़े इलाकों के तार बदले जाएंगे।
विज्ञापन


आम तौर पर इस गर्मी में तिगुनी बिजली खपत हो रही है। इससे ट्रांसफार्मर जलने, डीओ उड़ने की घटना बढ़ गई है। मुख्य अभियंता तकनीकी एके श्रीवास्तव ने कहा कि  लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए आर्मड और एबीसी केबल लगाया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में जून से लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, बिल जमा नहीं किया तो गुल हो जाएगी बिजली

क्या होता है आर्मड और एबीसी केबल

आर्मड केबल (प्लास्टिक, रबर और मेटल के कई परत से घिरा) में एक केबल होता है। एबीसी ( एरियल बंच कंडक्टर) में चार केबल होते हैं। आर्मड और एबीसी केबल लगने से कटिया मारी रुकेगी। बिजली चोरी करने वाले मीटर को बाईपास नहीं कर सकेंगे। इससे केबल तार से छेड़छाड़ भी नहीं की जा सकती है। 

पांच पर केस, 220 बकाएदाराें का कटा कनेक्शन
बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मीटर जांची गई। इस दौरान बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल के अनुसार इस अभियान में 220 बकाएदाराें का कनेक्शन काटकर 13 लाख रुपये की वसूली की गई। इस दौरान चोरी करने के मामले में पांच के खिलाफ बिजली थाना भेलूपुर में केस दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed