'निरहुआ' के काफिले पर पत्थरबाजी, पुलिस ने तीन नामजद समेत 53 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने आजमगढ़ में सोमवार को रोड शो किया था। 'निरहुआ' के रोड शो के दौरान तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भितरी गांव के पास हुए 'निरहुआ' के काफिले पर पथराव और नारेबाजी की गई थी।
एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक नामजद किए गए आरोपियों में तरवां थाने के पट्टी भितरी गांव निवासी पूर्व प्रधान रामजन्म यादव के बेटे राजेश यादव, मुकेश यादव और राजेश पुत्र लोकनाथ यादव को नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
केस दर्ज कराने वाले थानाध्यक्ष तरवां सैय्यद हुसैन मुंतजर का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का सोमवार को रोड शो हो रहा था। इस दौरान काफिला जैसे ही तरवां थाने के पट्टी भितरी गांव के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े हो कर 'निरहुआ' के विरोध में लोगों मे नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसवालों को ईंट पत्थर लगने से वे घायल हो गए।
आरोपी लाख समझाने के बावजूद उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे थे। घटना के समय करवाई गई पूरे मामले की वीडियोग्राफी के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
यह है पूरा मामला
'निरहुआ' का काफिला सोमवार शाम 3.45 बजे आजमगढ़ के तरवां बाजार के उमरी पट्टी गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने काफिले को रोकने की कोशिश की। यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया।
इसके बाद ग्रामीण 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'निरहुआ तुम वापस जाओ' के नारे लगाने लगे। उधर, यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और 'निरहुआ' के काफिले पर पथराव किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 'निरहुआ' के काफिले को गांव से बाहर निकाल दिया।