फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone pelting and sabotage in Jaunpur, discussion of firing in Malhani assembly constituency

UP Chunav 2022: जौनपुर में पथराव और तोड़फोड़, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में गोली चलने की चर्चा, सपा कार्यकर्ता घायल

Tue, 08 Mar 2022 01:15 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 01:15 AM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष का कहना घटना की जानकारी प्रदेश कार्यालय को दी गई है। उनका कहना है कि वह कानूनी तरीके से इस मामले में न्याय चाहते हैं। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Stone pelting and sabotage in Jaunpur, discussion of firing in Malhani assembly constituency
रीठी में हुई घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे विधायक व मल्हनी विधानसभा से सपा प्रत्याशी लकी यादव । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट को लेकर सोमवार सुबह से ही तनातनी चल रही थी। सपा और जेडीयू के समर्थक एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे। बीच मतदान समाप्त होने के बाद रीठी में दो दलों के समर्थकों में मारपीट हो गई। तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी हुई। फायरिंग की भी चर्चा है।

विज्ञापन


घटना में सपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सपाजनों का आरोप है कि उसे गोली लगी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन के लोगों ने इससे इनकार किया है। सीएमएस डा. एके शर्मा का कहना है एक्सरे रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन सपा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदान का आरोप लगाती रही। जेडीयू के समर्थक भी यही आरोप लगा रहे थे। सपा ने ट्वीट कर इसकी निर्वाचन आयोग से भी कर दी। रीठी बूथ पर भी फर्जी मतदान के आरोप लग रहे थे। रीठी बूथ पर मतदान के बाद सभी रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच, थोड़ा आगे रीठी बाजार में सपा समर्थकों का कुछ लोगों से फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर ईंट पत्थर चलने लगे। इससे भगदड़ मच गई। फायरिंग की भी चर्चा रही। इसमें कुछ दुकानों में तोड़फोड़ हुई। दो-तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में सपा कार्यकर्ता संदीप यादव (27) निवासी ककोरिहां थाना सिकरारा को जांघ में चोट आ गई। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, मल्हनी से सपा के प्रत्याशी लकी यादव, पार्टी नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पर पहुंच गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए वहां से वाराणसी भेज दिया गया।
 

सपा जिलाध्यक्ष का कहना घटना की जानकारी प्रदेश कार्यालय को दी गई है। उनका कहना है कि वह कानूनी तरीके से इस मामले में न्याय चाहते हैं। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मल्हनी विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर हिमांशु नागपाल ने बताया कि घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। 

सातवें चरण के मतदान का ब्योरा

  • चंदौली में 61.99
  • मिर्जापुर में 58.97 
  • वाराणसी में 58.80
  • मऊ में 57.20
  • भदोही में 56.90
  • गाजीपुर में 56.54
  • जौनपुर में 56.45
  • आजमगढ़ में 55.48
  • सोनभद्र में 60.56
  • कुल मतदान: 58.09 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed