फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF Varanasi arrested four crooks preparing for murder and robbery in Azamgarh and Jaunpur

वाराणसी में इनामी बदमाश अपने चार गुर्गों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, हत्या और लूट की थी तैयारी

Fri, 01 Jan 2021 08:40 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
STF Varanasi arrested four crooks preparing for murder and robbery in Azamgarh and Jaunpur
गिरफ्तार बदमाश।

हत्या और लूट के आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह के इनामी बदमाश और उसके चार गुर्गों को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को पिंडरा क्षेत्र के कैथवली मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त 25 हजार के इनामी बदमाश जौनपुर के केराकत थाना के बम्भावन, थानागद्दी निवासी सुभाष यादव उर्फ धीरज उर्फ नेता, अतरौरा के सुरेश यादव, चंदवक थाना के उमरवार के सूरज यादव और जंसा थाना के लक्षीपुर गोगवा के वीरेंद्र कुमार पाल व शिवपूजन पटेल के तौर पर हुई है। बदमाशों के पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल, एक तमंचा, छह कारतूस, एक कार, दो बाइक, पांच फर्जी परिचय पत्र, छह मोबाइल और 1500 रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना संकलन के दौरान पता लगा कि इनामी बदमाश सुभाष यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिंडरा की तरफ आने वाला है। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने घेरेबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बदमाश चकमा देकर भाग निकले। सुभाष जौनपुर के चंदवक थाने और आजमगढ़ के देवगांव थाने में दर्ज लूट के दो अलग-अलग मुकदमे में वांछित था। मौके से भागे उसके साथी जौनपुर के बेहड़ा गांव निवासी आदर्श सिंह और उसके दोस्त गोरखपाल की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार पांचों बदमाशों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए उन्हें फूलपुर थाने की पुलिस को सौंपा गया है। आगे पढ़ें जरायम जगत का इतिहास...

विज्ञापन

बेहड़ा में हत्या और आजमगढ़ में लूट की थी तैयारी

सुभाष ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2012 में अपने गांव के ही रहने वाले हरि यादव के कहने पर उसने जौनपुर के केराकत थाना के छितौनी के रहने वाले अच्छे लाल मौर्या की हत्या की थी। वर्ष 2016 में मुखबिरी करने के शक में उदय विश्वकर्मा और राजू सेठ को चंदवक क्षेत्र के गोबरा गांव में हत्या कर दी थी। इसके बाद केराकत थाना के गोलाबाजार में सर्राफ से लूट की थी। इन दोनों मामलों में गिरफ्तार होकर वह फिर जेल चला गया। इसी दौरान बेहड़ा के रहने वाले आदर्श सिंह से उसकी दोस्ती हुई।

आदर्श की गैंग में कई बदमाश थे, जिनके साथ हवाला कारोबार करने वाले और समूह बनाकर पैसे का लेनदेन करने वालों के साथ लूट की। इसके बाद अपने गांव के समीप उसने लूट की एक घटना की, जिसमें गिरफ्तार होकर वर्ष 2018 में जेल गया। जेल में ही उसने और आदर्श सिंह ने बेहड़ा गांव के संजय सिंह की हत्या की योजना बनाई थी। आदर्श आपसी रंजिश के कारण संजय की हत्या कराना चाहता था। पहचान छुपाने के लिए हम सभी फर्जी परिचय पत्र भी बनवा लिए थे। सुभाष ने बताया कि हत्या की इस योजना में आदर्श सिंह व गोरखपाल और उसके साथी सुरेश यादव, सूरज यादव व वीरेंद्र कुमार पाल शामिल थे। सभी को साथ लेकर हम संजय की रेकी करने निकले थे। इसके बाद आजमगढ़ के बूढ़नपुर के समीप कोयलसा बाजार में एक सर्राफ को लूटने की योजना थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed