फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Minister of Power statement in case of BJP MLA threatening to kill JE ballia varanasi

भाजपा विधायक के अधीक्षण अभियंता को धमकी देने के मामले पर बोले ऊर्जा राज्यमंत्री- कार्रवाई होगी

Thu, 12 Sep 2019 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
State Minister of Power statement in case of BJP MLA threatening to kill JE ballia varanasi
ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा अधीक्षण अभियंता को जान से मारने धमकी देने और तबादला कराने के मामले में ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन जैसा होगा तो मुख्यमंत्री जी तलब करेंगे।

विज्ञापन


इस संबध में ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर पटेल ने कहा कि इस सरकार में किसी मंत्री या विधायक को अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने की छूट नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उर्जा मंत्री ने कहा कि अगर कोई अधिकारी गड़बड़ करता है तो इसकी सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की जाए न कि गाली-गलौज। रमा शंकर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि कोई भी मंत्री-विधायक ट्रांसफर-पोस्टिंग के चक्कर में नहीं पड़े। गुरुवार को ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर पटेल वाराणसी में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- गोमूत्र के सेवन से लाइलाज रोग भी हो जाते हैं ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जामंत्री गुरुवार को वाराणसी आए थे। वह भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। साथ ही यहां उन्होंने वाराणसी में बेहतर बिजली व्यवस्था करने की बात कही। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव को 1.02 करोड़ रुपये की आरसी जारी करने वाले दीपक श्रीवास्तव के सवाल पर कहा कि यह हाईलेवल का मामला है।

इससे पहले हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने की दिशा में काम कर रही है। 2022 तक प्रदेश सभी गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। बीते डेढ़ साल में 31 लाख नए कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि रात में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर 24 से 48 घंटे के भीतर बदलना चाहिए। एसडीओ-जेई फोन जरूर उठाएं। किसानों को बिजली देने के लिए अलग किसान फीडर लगाए गए हैं। इनसे सुबह पांच से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति होगी, ताकि किसान रात में सो सकें।

22,500 रुपये जमा कर पाएं नलकूप कनेक्शन का लाभ :
राज्यमंत्री ने कहा कि ऐसे निजी नलकूप मालिक, जिन्होंने बिजली कनेक्शन नहीं लिया है और बिजली से नलकूप चला रहे हैं, वे मात्र 22,500 रुपये एकमुश्त जमा कर कनेक्शन लेकर उपभोक्ता बने। यह योजना 31 अक्टूबर तक लागू है। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निरीक्षण करने और फाल्ट को तुरंत दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, सौभाग्य योजना, आईपीडीएस और बिजनेस प्लान आदि की समीक्षा की।

दरअसल, बुधवार को विद्युत वितरण के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जेई का तबादला न करने पर शहर कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह मेरी हत्या भी करवा सकते हैं। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मामला सही पाया गया तो बैरिया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर पिटाई करने वालों पर पुलिस की सख्ती, 24 घंटे में 12 पकड़े

अभियंता की शिकायत के अनुसार बैरिया विधायक फोन करके अवर अभियंता कमलेश का स्थानांतरण करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जानमाल की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed