फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSP taken strong action in murder case four policemen including police station in-charge suspended in Sonbhadra

यूपी: एसएसपी का कड़ा एक्शन, सोनभद्र में हत्या के मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 17 Nov 2020 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
SSP taken strong action in murder case four policemen including police station in-charge suspended in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के बरवडीह गांव में सोमवार को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष श्रीवास्तव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी अरविन्द यादव, एसआई रमई चौहान, एसआई अब्दुल कलाम और कांस्टेबल रामाश्रय पासवान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह के उत्तर टोला में सोमवार की शाम जमीन संबंधी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। उदय पासवान व केवल पासवान दोनों पट्टीदारों के बीच जमीन बंटवारे का कई साल से चल रहा है। जिस पर दोनों पट्टीदारों में कई बार समझौता करने को लेकर बात  भी हुई। लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।
विज्ञापन



बीते 20 अगस्त को दोनों पट्टीदारों के बीच इस मसले को लेकर मारपीट भी हुई थी। इस दौरान केवल के छोटे पुत्र के हाथ में गंभीर चोट लगी थी।  केवल की पत्नी को भी चोट आई थी। जिस पर थाना निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच सोमवार को फिर दोनों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर उदय ने 100 पर सूचना भी दी। सूचना पर थाना निरीक्षक अरविंद यादव ने सब इंस्पेक्टर व पुलिस को मौके पर दोनों पक्ष को थाने बुलवाने के लिए भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाना चलने को कहा। दोनों ने थाने पर पहुंचने की बात भी कही।

इस बीच पुलिस थाने लौट आई। उधर, थाने पर पहुंचने से पहले दोनों पट्टीदारों के बीच फिर मारपीट हो गई। इसी दौरान लाठी डंडे से पीट कर उदय पासवान की हत्या कर दी गई। मारपीट में उदय की पत्नी शीतला देवी को गंभीर चोटें आईं।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी अरविंद यादव समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed