फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Special team will be formed to stop child trafficking

Child Trafficking: अब बाल तस्करी पर लगेगी रोक, बिहार-झारखंड और दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों पर होगी इनकी नजर

Sat, 19 Aug 2023 07:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 19 Aug 2023 07:25 AM IST
सार

बिहार, झारखंड से होकर दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में विशेष दल के जरिये बाल तस्करी रोकने पर जोर देना होगा। बच्चों से श्रम करवाना अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
Special team will be formed to stop child trafficking
child trafficking

विस्तार

रेलवे में बाल तस्करी रोकने के लिए जल्द ही विशेष दल का गठन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड में अधिकारियों से वार्ता कर इस संबंध में प्रस्ताव जल्द ही सौंपा जाएगा, ताकि रेलवे में बाल तस्करी पूरी तरह से समाप्त हो सके। साथ ही स्टेशन पर चाइल्ड लाइन संस्थाओं को और सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: 'वाहनों पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं', सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड में सलाहकार शिशिर सिंह के चितईपुर स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान यह चर्चा की। इस दौरान रेलवे सलाहकार ने कहा कि योजनागत तरीके से मानव तस्करी पूरी तरह से खत्म करनी है। बिहार, झारखंड से होकर दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में विशेष दल के जरिये बाल तस्करी रोकने पर जोर देना होगा। बच्चों से श्रम करवाना अपराध की श्रेणी में आता है। इस दौरान बाल आयोग के चेयरमैन का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed