फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special campaign will be run for prevention of dengue in settlements

बस्तियों में डेंगू की रोकथाम के लिए चलेगा विशेष अभियान

Sun, 03 Oct 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will be run for prevention of dengue in settlements
डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए संवेदनशील बस्तियों में अब विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को प्रचार वाहन को सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर अपर निदेशक/ सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने रवाना किया। एलईडी स्क्रीन वाले वाहन के माध्यम से लोगों को डेंगू के कारण, बचाव के उपाय के बारे में जागरूक किया जाएगा। अब तक डेंगू के 138 पुष्ट रोगी और मलेरिया के 108 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा 1480 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं। शहरी इलाकों में भगवानपुर, लंका, सामनेघाट, छित्तूपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ही जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रचार वाहन के माध्यम से घर व आसपास साफ सफाई रखने , मच्छरदानी के नियमित उपयोग एवं डेंगू मलेरिया से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शनिवार को 208 घरों में सर्च अभियान चलाया गया, कहीं भी लार्वा नहीं मिला। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डा. एके मौर्या, डॉ. एससी कन्नौजिया, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed