{"_id":"786f23f95c58cb2daa413b58cd0d7c13","slug":"speak-morari-bapu-at-assi-ghat-on-monday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश की नहीं, देश की करें चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेश की नहीं, देश की करें चिंता
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कभी रोती कभी हंसती हैं कभी लगती शराबी सी/मोहब्बत जिसमें रहती है वो आंखें कुछ और होती हैं...। मीठे बोल, माधुर्य और प्रेम पर आधारित जीवन शैली के सूत्र और ईश्वर के प्रति जीव के संबंधों को संत मोरारी बापू ने सोमवार को शेरो-शायरी और फिल्मी नगमों के जरिए बताया।
विज्ञापन
उन्होंने मधुमास की विस्तार से व्याख्या की। साथ ही सुख के लिए योग, चिंतन, स्वाध्याय और संगीत को आधार बनाने की सीख दी। कहा कि धर्म के नाम पर नकारात्मक सोच से जीवन को विषाक्त नहीं करना चाहिए। वेश की नहीं, देश की चिंता करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
मोरारी बापू के सहज भाव और अंदाज पर कथा प्रेमियों की हजारों की भीड़ थिरकती, नाचती रही। उन्होंने शेर पढ़ा कि-इश्क जिसको फितूर लगता है/वो खुद से बहुत दूर लगता है/जिसने कभी कोई सफाई नहीं दी/वह आदमी बेकसूर लगता है...। जयकारे लगने लगे। बापू ने कहा कि मधुमय जीवन जीने के लिए हरि स्मरण के साथ जितना भी संभव हो सके, वह सब करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कथा में किसी इच्छा की पूर्ति के भाव से नहीं आना चाहिए। कथा अंत:करण को शांति देने वाली होती है। कहा कि जीवन प्रसन्न रहने के लिए मिला है। यह बहुत मीठा है और इस मिठास को बनाए रखने के लिए जो भी संभव हो उसे करना चाहिए। बशर्ते वह दुष्परिणाम देने वाली कोई प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए।
इससे पूर्व कथा के आयोजकों से उन्होंने भक्तों के लिए भोजन के इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। वहीं अमेरिका, लंदन, जर्मनी के अलावा देश के कई शहरों से भक्त बापू की कथा सुनने के लिए काशी पहुंचे हैं।