फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP suspended two police men for sleeping on duty in jaunpur

ड्यूटी पर आराम दो सिपाहियों के लिए बन गया हराम, एसपी ने किया निलंबित

Sun, 24 Nov 2019 02:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Nov 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
SP suspended two police men for sleeping on duty in jaunpur
सस्पेंड - फोटो : a

जौनपुर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने थाना बदलापुर में कार्यरत सिपाही जयप्रकाश राम तथा शमीम अहमद को कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव की रिपोर्ट पर हुई है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को इस बात की रिपोर्ट किया कि 16 नवंबर को आरक्षी जयप्रकाश राम तथा शमीम अहमद को रात्रि में कस्बा बदलापुर में कोबरा ड्यूटी में लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने ढाई बजे रात्रि में ड्यूटी चेक किया तो पाया गया कि दोनों सिपाही तीन बजकर दस मिनट पर बैरक से निकलते हुए पाये गये। परिणामस्वरूप कस्बे में एक ज्वैलरी की दुकान पर चोरी की घटना घटित हो गयी।

विज्ञापन

मोबाइल चार्ज पर लगाते समय युवती झुलसी

महराजगंज थाना क्षेत्र के खैरपारा गांव में रविवार दोपहर मोबाइल चार्ज पर लगाते समय बिजली की चपेट में आने से एक विवाहिता गंभीर रुप से झुलस गई। जिसका उपचार सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी रमेशचंद्र यादव की पुत्री डिंपल (28) मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। इसी बीच करेंट की चपेट आ गयी। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी ले गये जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed