{"_id":"634afa142deb4004d3494435","slug":"sp-mla-ramakant-yadav-to-appear-in-mp-mla-court-varanasi-news-vns679149384","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के एमएलए रमाकांत यादव की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के एमएलए रमाकांत यादव की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के एमएलए रमाकांत यादव की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी
फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया आजमगढ़
अब 29 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। सपा के विधायक रमाकांत यादव को शनिवार की सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। वह यहां एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने हरिजन बनाम सवर्ण मुकदमे में बयान दर्ज कराया।
एमपी एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। सरायमीर थाने में हरिजन बनाम सवर्ण के एक मुकदमे में सेक्शन 313 सीआरपीसी के तहत रमाकांत यादव ने बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया। इसमें अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। इसमें दोनों पक्षों के वकील अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
इससे पहले रमाकांत यादव को फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आजमगढ़ के सिधारी थाने पर ले आया गया। कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत तमाम सपाई उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही कोर्ट का समय हुआ पुलिस कड़ी सुरक्षा में रमाकांत यादव को एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान भी रमाकांत यादव की झलक पाने वालों तथा उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही।
रमाकांत यादव पर अंबारी में फायरिंग के अलावा चक्का जाम व हरिजन बनाम सवर्ण के मुकदमे चल रहे हैं। इसमें वह जुलाई में कोर्ट में हाजिर हुए थे। इसके बाद फरवरी में माहुल में जहरीली शराब कांड में भी पुलिस की विवेचना में उनका नाम आ गया। वह जुलाई से आजमगढ़ जेल में बंद थे। कुछ दिन पूर्व ही उनको फतेहगढ़ जेल भेजा गया था।