फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP had given protection to Krishnanand Rai's killers: CM

कृष्णानंद राय के हत्यारोें को सपा ने दिया था संरक्षण: सीएम

Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
SP had given protection to Krishnanand Rai's killers: CM
गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहम्मदाबाद क्षेत्र के लिए स्व. कृष्णानंद राय के बहुत से सपने थे। विकास को लेकर वह अत्यंत चिंतित रहते थे और लगातार प्रयास करते थे। सपा के लोग ऐसे नेताओं को माफिया की भेंट चढ़ा देते थे। कृष्णानंद राय के हत्यारों को संरक्षण दिया और आज माफिया के मरने पर मातम मनाने आते हैं। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पर्सनल लॉ लागू करेगी। इसका मतलब बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी, तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से लागू करेंगे। कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा जाने की तैयारी है। सीएम बलिया लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में मुहम्मदाबाद के बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी से माफिया का सफाया करने के बाद अब प्रदेश में भारी पैमाने पर निवेश आ रहा है। पूर्वांचल में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है, जिसके बाद यहां फैक्ट्रियां लगेंगी और नौजवानों को यहीं पर नौकरी भी मिलेगी। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इन लोगों ने गरीबों के बेटों को मारने का संकल्प लिया था, तो हमने भी माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया और आज माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं। कहा कि कृष्णानंद राय के साथ ही श्याम शंकर राय, रमेश राय, रमेश पटेल, मुन्ना यादव सहित अन्य लोगों को बर्बरता के साथ मारा गया था। तब प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। ये दोनों जब भी मिलते हैं तब अनर्थ होता है। सपा और कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि मुन्ना यादव, रमेश पटेल जिनकी मुख्तार जैसे माफिया ने हत्या की थी, क्या वो पिछड़ी जाति के नहीं थे। प्रयागराज में पूजा पाल के पति राजू पाल और जया पाल के पति उमेश पाल क्या पिछड़ी जाति के नहीं थे। उनका संकल्प बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को और गरीब के बेटों को मारने का था तो हमारा भी संकल्प था कि माफिया को मिट्टी में मिलाकर रहेंगे। कहा कि विकास की जो तड़प पूर्व पीएम चंद्रशेखर और मुहम्मदाबाद के विकास के लिए चिंतित रहने वाले कृष्णानंद राय के सपनों को साकार करने का प्रयास प्रधानमंत्री कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि दिनेश लाल निरहुआ को मुंबई से लाकर आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी। उनके सांसद बनने के बाद आजमगढ़ में एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और संगीत महाविद्यालय बन गया। अच्छे लोग चुनकर आते हैं तो विकास भी अच्छा होता है। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधान सभा प्रभारी संदीप सिंह, विरेंद्र राय, सानन्द सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्णबिहारी राय ने किया। इस मौके पर पीयूष राय व नीरज शेखर ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed